अल्मोड़ा, अप्रैल 15 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में नेट जेआरएफ छात्र छात्राओं को पीएचडी में प्रवेश के लिए मौका दिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद आज अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि साक्षात्कार सम्बंधित विभागों में हो रहे हैं। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों को गाइड और कॉलेज प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...