अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार हुए। कुल 134 छात्र-छात्राओं की ओर से साक्षात्कार दिए गए। अब 24 अप्रैल को इन छात्रों को गाइड व कॉलेज भी प्रदान किए जाएंगे। एसएसजे विवि की ओर से नेट-जेआरएफ परीक्षा पास छात्रों से प्री पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे थे। विभिन्न विषयों में 149 छात्र-छात्राओं की ओर से इसके लिए आवेदन किया गया था।बुधवार को इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। 134 छात्र साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि साक्षात्कार के लिए सभी विषय संयोजकों व सह-संयोजकों को निर्देशित किया गया था। साक्षात्कार के दौरान पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, परिसर नि...