अल्मोड़ा, जून 25 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 27 जून तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों व परिसरों में अध्ययन करने की इच्छा रखने वाले छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि सभी छात्र अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण कर लें। ताकि उन्हें विवि में प्रवेश लेने का मौका मिल सके। पंजीकरण के बाद प्रवेश की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। यह भी पढ़ें- एमएसयू में स्नातक प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 जुलाई तक बढ़ी, प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...