अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए फिर से पंजीकरण पोर्टल खोला गया है। छात्र छात्राएं दस अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, परिसर में स्नातक पहले सेमेस्टर में विभिन्न विभागों में सीटों की कुल संख्या 1830 है, लेकिन एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी 1166 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। जबकि 2520 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन पंजीकरण कराने के बावजूद 1354 छात्र प्रवेश लेने के लिए नहीं पहुंचे। बीए में 1000 सीटों में से 601, बीएससी गणित में 197 में से 108, बीएससी जीव विज्ञान में 148, बीसीए में 120 में से 105, बीएफए में 60 में से 54, बीकॉम में 200 में से 96 और बीबीए में 60 में से 54 सीटों पर प्रवेश हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...