अल्मोड़ा, दिसम्बर 15 -- एसएसजे विवि के सभी कॉलेजों व परिसरों में सोमवार से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अल्मोड़ा परिसर में कुल पंजीकृत 381 में से 368 ने परीक्षा दी। वहीं, 13 छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। एसएसजे विवि के सभी कॉलेजों व परिसरों में इस सत्र में करीब 37 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय के 36 कॉलेजों व अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसर में परीक्षाएं शुरू हुई। परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई और 12 बजे तक चली। पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह भी रहा। सोमवार को अल्मोड़ा परिसर में हुई परीक्षा में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के कॉमर्स विषय में 104 में से 101, बीए व बीएससी तीसरे सेमेस्टर की अर्थशास्त्र विषय में सभी 69, बीए तीसरे सेमेस्टर ड्रॉइंग एंड पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.