अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में सम सेमेस्टर परीक्षाएं 12 मई से शुरू होनी हैं। इसके लिए विवि की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि आज यानी मंगलवार को तय की गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है वह आज ही भरे लें। अन्यथा उन्हें परीक्षा देने से भी वंचित रहना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...