अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की खिलाड़ी निकिता चंद ने इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई अंडर 19 और अंडर 23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। निकिता ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया है। निकिता की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारियों व शिक्षकों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...