अल्मोड़ा, मई 16 -- अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी टीम ने एसएसजे विवि के एक छात्र को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से 7.44 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सरस्वती बेकरी के पास दबिश दी। इस दौरान उन्हें एक युवक स्मैक बेचता हुआ नजर आया। पुलिस ने बिना देरी किए युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की ओर से पुलिस को देख फेंकी गई पन्नी की छानबीन की तो उसमें से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह भी पढ़ें- एसएसजे का छात्र स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पूछताछ में आरेापी ने अपना नाम विक्रम बोरा उर्फ विक्की निवासी डुंगरी पेटसाल दन्य...