अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में रविवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पुस्तक मेला और दीक्षा आरंभ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसएसजे विवि और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू कराने पर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड मुक्त विवि के इस पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबें वितरित की गई। वहीं, भौतिक विज्ञान विभाग में गोष्ठी भी हुई। केंद्र के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने केंद्र की विविध गतिविधियों से अवगत कराया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की जा रही दूरस्थ शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधि कुलपति से मिले एसएसजे विवि ...