एसएसजे, मानसखंड की ओर से 22 से प्रशिक्षण कार्यक्रम
अल्मोड़ा, सितम्बर 13 -- अल्मोड़ा। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र व एसएसजे विवि की ओर से 22 से 26 सितंबर तक भौगोलिक सूचना विज्ञान और पर्यावरण प्रबंधन में इसके अनुप्रयोग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम मानसखंड विज्ञान केंद्र में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, जीपीएस, वेब-जीआईएस एवं भू-स्थानिक डेटा के उपयोग से पर्यावरण प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भूस्खलन जोखिम मानचित्रण, जल संसाधन, नदी पुनर्जीवन, शहरी नियोजन व जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। उत्तराखंड हिमालय से संबंधित केस स्टडीज और वेब-ऐप आधारित डेटा संग्रहण के बारे में भी बताया जाएगा। छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक, सरकारी अधिकारी, शहरी नियोजक, अभियंता व संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवर इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.