हमीरपुर, जून 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। रविवार को तड़के शराब के नशे में धुत होकर टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन के एसएसओ और हेल्पर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए हैं।रविवार को तड़के 3:30 बजे टेढ़ा सब स्टेशन के एसएसओ संदीप सिंह एवं हेल्पर मुरली के साथ टेढ़ा निवासी बीपी चंदेल ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पावर हाउस में घुसकर मारपीट की थी। जबरिया 15 से 16 बार फीडर को चालू करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करके पावर हाउस फूक देने की धमकी देकर चले गए थे।प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय ने बताया कि एसएसओ की तहरीर पर टेढ़ा निवासी बीपी सिंह चंदेल एवं चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा एवं मारपीट करने की धाराओं एवं मु...