धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक कोर्स शैक्षणिक सत्र 2026-30 में नामांकन लेने वाली छात्राओं के लिए गुरुवार को परिचय सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासित छात्र जीवन, नियमित कक्षा उपस्थिति तथा नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था तथा संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने छात्राओं से शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनएसएस, पुस्तकालय एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़...