धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। वनस्पति विज्ञान की छात्राएं मुस्कान कुमारी साहू, पलक राय, प्रज्ञा सिन्हा, रसायन शास्त्र विभाग से निकिता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, मेहर निगार, आकांक्षा कुमारी, प्रिया पॉल तथा गणित विभाग से अन्नु कुमारी ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न बातों को रखा। प्रोफेसर इंचार्ज वन विमल मिंज, डॉ मोनालिसा साहा, डॉ वैशाली सेनगुप्ता समेत अन्य सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...