धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र में मंगलवार को एलएलबी सेमेस्टर छह सत्र 2022-25 की एक छात्रा को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा हॉल में पहले वीक्षक ने उक्त छात्रा को कॉपी में एक चीट देखकर लिखते पकड़ा। उसके बाद छात्रा को प्राचार्य चैंबर में ले जाया गया। जब एडमिट कार्ड देखा गया तो एडमिट कार्ड में भी उत्तर लिखा हुआ पाया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से कदाचार के आरोप में निष्कासित कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...