एसएसएलएनटी की 30 छात्राओं को मिला सर्टिफिकेट
धनबाद, जुलाई 29 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग की 30 छात्राओं ने सीएसआईआर सिंफर डिगवाडीह की ओर से आयोजित नैनो जाथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना तथा अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। छात्राओं को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने तथा अर्जित ज्ञान को अपने अध्ययन एवं भविष्य के शोध कार्यों में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध कॅरियर के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.