धनबाद, मार्च 13 -- एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में गुरुवार को वेस्टर्न कॉरपोरेशन की ओर से छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी ने टेक्निकल ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, मोबाइल असेम्बलर तथा असेम्बली ऑपरेटर समेत अन्य पदों के लिए साक्षात्कार लिया। कंपनी प्रतिनिधि आसिफ अंसारी ने छात्राओं के कागजात का सत्यापन तथा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। चयनित 12 छात्राओं को आकर्षक वेतन, पीएफ, ईएसआईसी, भोजन सुविधा, बस सुविधा तथा स्वास्थ्य बीमा जैसी विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को बेंगलुरु में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां एप्पल आईफोन मोबाइल के निर्माण से संबंधित कार्य किए जाते हैं। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने बताया कि ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम छात्राओं के लिए रोजगा...