गुड़गांव, अगस्त 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईसीसी) ने युवाओं और भूस्वामियों की रोजगार क्षमता बढ़ाएगा। इसके लिए मानेसर और रोहतक समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की एक सामाजिक पहल की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और कॉरपोरेट सेक्टर की जरूरतों के अनुसार कुशल जनशक्ति तैयार करना है। वास्तविक कौशल आवश्यकताओं को समझना है: एचएसआईआईडीसी ने भूस्वामियों और युवाओं के कौशल को उन्नत करने के लिए आईएल एंड एफएस क्लस्टर डेवलपमेंट इनिशिएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत जिलों में लगभग चार हजार व्यक्तियों का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव आकलन किया जाएगा। ताकि उनकी वास्तविक कौशल आवश्यकताओं को समझा जा सके। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के स...