नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सार्क देशों की सरकारों द्वारा स्थापित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए कई नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए हैं। इस वर्ष यूनिवर्सिटी ने कुल 1610 सीटों पर प्रवेश खोला है। इनमें 50 पीएचडी छात्रवृत्ति सीटें, 780 स्नातक और 780 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की सीटें शामिल हैं। एसएयू के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने 16वें शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर रही यूनिवर्सिटी ने स्नातक स्तर पर बीए, एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके अलावा, बीए (ऑनर्स) इन मीडिया, आर्ट्स एंड डिजाइन कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। एसएयू के अकादमिक उपाध्यक्ष प्रो. पंकज जैन और प्रवेश निदेशक प्रो. कविता खन्ना ने ...