रुद्रपुर, फरवरी 10 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी गईं। छात्र-छात्राओं ने अपनी माता का चरण वंदन करते हुए उनकी पूजा कर आशीर्वाद लिया। मातृशक्ति ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की शुभकामनाएं देते हुए अपने पाल्यों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी ने अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन किया। मातृ सम्मेलन के इस अवसर पर इस कार्यक्रम की विशेषता को बताते हुए सभी को अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.