आरा, अप्रैल 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एस. एम. पब्लिक स्कूल में बुधवार को नौवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी रघुपति यादव ने दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, गीत और नाटक ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। निदेशक अभय कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान अभिभावकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...