एसएम डिग्री कॉलेज में 343 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- पुरकाजी कस्बे के एसएम डिग्री कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की सेमिस्टर की परीक्षाओं में बीए, द्वितीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं ने मानव मूल्य और पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा दी।इससे पूर्व कॉलेज के अध्यक्ष सलमान सईद ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब समय है अपने ज्ञान और क्षमता को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का। परीक्षा से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह आपके परिश्रम का उत्सव है। शांत मन, सकारात्मक सोच और पूरी एकाग्रता के साथ प्रश्नों का उत्तर दें।याद रखें कि सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि आपके प्रयास और ईमानदारी से भी मापी जाती है। इसलिए घबराहट को दूर रखें, समय का सही उपयोग करें और अपने उत्तर स्पष्ट तथा व्यवस्थित लिखें। कॉलेज की डायरेक्टर डा. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.