एसएम कॉलेज में रेसिपी प्रतियोगिता में दिखी तिरंगा पोषण नौका
भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसएम कॉलेज के होम साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को बिना आग के खाना पकाने पर आधारित पौष्टिक व्यंजन तैयार करना था। इस दौरान तिरंगा पोषण नौका रेसिपी आकर्षण का केंद्र बनी। इसके अलावा सत्तू कटोरी चाट, चना मूंग चाट, केला स्मूदी, दही सैंडविच ने भी निर्णायकों को आकर्षित किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन रेसिपी तैयार करने में किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना और कम संसाधनों में स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार करने का संदेश देना था। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा एवं मुख्य अतिथि टीएमबीयू के प्रॉक्टर प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.