भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर। एसएम कॉलेज के हिंदी विभाग में सोमवार को पीजी सेमेस्टर चार की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित की गयी। प्राचार्य प्रो. निशा झा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉलेज के अनुभवों को लेखनी में उतारने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. आशा तिवारी ओझा ने छात्राओं को शिक्षा और संस्कार के साथ राष्ट्र विकास की धूरी बताया। इस दौरान डॉ. पुष्पा, डॉ. कोमल और अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को बेहतर नागरिक बनने की सीख दी। जूनियर छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अपनी सीनियर को विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...