संभल, मार्च 1 -- एसएम कॉलेज के गेट संख्या 2 पर महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है l इनके लिए चार माह से वेतन नहीं मिला है । इसके कारण सभी शिक्षक व कर्मचारी आंदोलनरत है। धरने पर बैठे शिक्षक व कर्मचारियों का कहना था कि होली पर्व पर वेतन न मिलने से हताश एवं निराश है। 26 फरवरी को भी धरना दिया था तथा प्राचार्य के शीघ्र वेतन देने के आश्वासन पर धरना स्थगित किया था, लेकिन आज तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। धरने में डॉ. रूपम प्रथम, मीनाक्षी सागर, डॉ. सुधा वर्मा, शिवांगी शर्मा,अन्जू चौहान, प्रीति चौधरी, डॉ. कादम्बरी मिश्रा, एकता भारती, दीपमाला, नरेश कुमार, अवनीश, मदन,पवन, ब्रह्मानन्द, मदन, मुलायम सिंह, राहुल सिंह, अशोक कुमार,गजेन्द्र, संजय कुमार,सुधीर कुमार,जितेन्द्र कुमार,राजेश कुमार, अभिनाश, अशोक कुमार...