एसएम कॉलेज की छात्राओं को मंजूषा कला का प्रशिक्षण
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान दृष्टि विहार में सोमवार को एसएम कॉलेज के इतिहास विभाग की 250 छात्राओं का इंटर्नशिप मंजूषा प्रशिक्षण कार्यशाला नम्रता कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रो. हिमांशु शेखर, डिफेंस के चंद्रशेखर एवं आईआईटी खगड़पुर के शैलेंद्र प्रियदर्शनी, सचिव दिलीप कुमार सिंह ने इंटर्नशिप से होने वाले लाभ के बारे में बताया। छात्राओं को इस मंजूषा लोक कला के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार के व्यवसाय के बारे में बताया। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार भी भागलपुर के कलाकारों को आगे बढ़ाने हेतु दृष्टि विहार संस्था के सहयोग से आर्टीजन कार्ड बनाकर आत्मनिर्भर बना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.