औरैया, जनवरी 28 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के भदसान स्थित एसएम एकेडमी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की। गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सुंदर, अनुशासित और प्रभावशाली संचालन स्मृति और दिव्यांशी द्वारा किया गया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.