सिद्धार्थ, मार्च 14 -- इटवा। इटवा बीआरसी परिसर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिवों के लिए ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय जनपहल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विद्यालय संचालन, उनकी भूमिकाओं और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने विद्यालय प्रबंध समिति की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के इटवा ब्लॉक अध्यक्ष करुणेश मौर्या समेत बालजी मौर्या, मोहम्मद इमरान, हरिश्चंद्र, राजेश शर्मा, बसंतू, ओंकार नाथ साहनी, देवेंद्र, हेमंत गुप्ता, राम कुबेर, दिवाकर शर्मा, पूजा मौर्या, नमिता, जगत नारायण, धर्मेंद्र सिंह, समर पाल, संजय गुप्ता, सहजराम, मनीराम यादव, हरीराम, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...