चक्रधरपुर, दिसम्बर 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के चार विद्यालयों में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोकुवाबेड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दाड़कादा, पीएम श्री रोलाडीह में बैठक का आयोजन हुआ। पीएम श्री रोलाडीह में विधायक सुखराम उरांव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दाड़कादा में मुखिया रघुनाथ गुंदुवा, बीपीओ पवन कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोकुवाबेड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा में बीपीओ पवन कपूर शामिल हुए। बैठक में छात्रों की गुणवत्ता शिक्षा, उपस्थिति में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालयों में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमुख सूचकों, शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालय की कार्य प्रणाली के आधार पर वर्गीकृत किया गया। उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यालय, ...