सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसएमसी के कर्तव्य, दायित्व व अधिकार आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, कर्तव्य, दायित्व, निपुण भारत मिशन, विद्यालय विकास योजना आदि विषयों पर प्रशिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह व संदीप ने जानकारी साझा किया। इस अवसर पर बीईओ संजय कुमार, विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, प्रवीण यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...