हरिद्वार, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में आरएल पब्लिक स्कूल शांतरशाह के खेल मैदान में महिला खेल दिवस के तहत त्रिकोणीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल अकादमियों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एनएस स्पोर्ट्स अकादमी रुड़की ब्लॉक और एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकादमी ने 26-17 के स्कोर से नौ अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला एनएस स्पोर्ट्स अकादमी रुड़की ब्लॉक और आरएल स्पोर्ट्स अकादमी शांतरशाह के बीच खेला गया। इसमें एनएस स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 13-5 के स्कोर से जीत हासिल की। अंकों के आधार पर एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अ...