हरिद्वार, मई 17 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रवेश दिए जाएंगे। कला संकाय में बीए, वाणिज्य संकाय में बीकॉम और विज्ञान संकाय में बीएससी पाठ्यक्रम संचालित होंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण के प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज परिसर से प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ...