इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर पुस्तक लिखी है। पुस्तक का विमोचन चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवं निदेशक डॉ यू एस शर्मा ने किया। निदेशक डॉ यू एस शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक बीटीई, लखनऊ के डी फार्मा द्वितीय वर्ष के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप ही तैयार की गई है तथा जिसका प्रकाशन समंत पब्लिशिंग द्वारा किया गया है। पुस्तक देशभर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगी। पुस्तक का लेखन बी.फार्मा के विद्यार्थियों शिखर दीक्षित, मोहम्मद उजैद, आयुष कुमार एवं मोहम्मद हसन रज़ा द्वारा किया गया है। पुस्तक के लेखन एवं संपादन कार्य का मार्गदर्शन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेहान उद्...