एसएमएस न्यू विभाग की समस्याओं पर बीएकेएस ने जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की एसएमएस न्यू शाखा की बैठक बुधवार को कैंटीन रेस्ट रूम में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सेल-बीएसएल प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना था कि एसएमएस न्यू विभाग हर माह उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। बैठक में वर्ष 2027 वेज रिवीजन, 2017 से लंबित वेज रिवीजन, एरियर भुगतान, बोनस एवं इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नई श्रम संहिता के अनुरूप कार्यसमिति गठन व यूनियन चुनाव कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने विभाग में एप्रोच रोड नहीं होने, ड्रेनेज व्यवस्था की खराब स्थिति, बारिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.