बांका, अप्रैल 1 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को फुल्लीडुमर स्थित एसएफसी गोदाम का वार्षिक भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रखंड एसएफसी प्रबंधक रुपेश कुमार भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे चावल एवं गेहूं के बोरे का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही खाद्यान्न की माप-तौल में उपयोग किए जाने वाले यंत्रों की भी बारीकी से जांच की गई। टीम ने गोदाम की समग्र व्यवस्था, भंडारण की स्थिति तथा अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक जानकारी जुटाई। मापक यंत्रों को लेकर पूर्व में मिली शिकायत के संदर्भ में भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में टीम ने गोदाम के संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं दुरुस्त रखने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.