एसएफसी के पास भागलपुर-बांका के सहकारी समितियों का 117 करोड बकाया
बांका, अगस्त 26 -- बांका। निज प्रतिनिधि। किसानों से एमएसपी पर खरीद किये गये धान से चावल तैयार कर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराये जाने के बावजूद सहकारी समितियों को राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के मद में राज्य खाद्य निगम के पास भागलपुर एवं बांका जिले के सहकारी समितियों का 117 करोड रूपये बकाया है। इसमें सीएमआर के मद में एसएफसी के पास बांका जिले के 176 समितियों के 98 करोड रूपये बकाया हैं। आवंटन के अभाव में लंबे समय से सीएमआर मद की राशि का भुगतान नहीं होने से सहकारी समितियों पर ऋण एवं ब्याज का बोझ बढता जा रहा है। समय पर सीएमआर की राशि का भुगतान नहीं होने से हर दिन पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को करीब चार लाख रूपये ब्याज भरना पड रहा है। ऐसे में कई सहकारी समितियां दिवालिया होने के कगार पर खडी है। खरीफ विपणन मौसम 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.