बगहा, मई 16 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन और एग्रीमेंट के अनुसार कम गाड़ियों के प्रयोग से अनाजों के ढुलाई किए जाने के मामले को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने काफी गंभीरता से लिया है। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एसएफसी के सभी 5 मुख्य परिवहन अभिकर्ता समेत 6 परिवहन अभिकर्ताओं से एसएफसी के जिला प्रबंधक सुमित कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर मुख्य परिवहन अभिकर्ताओं का एग्रीमेंट रद्द भी हो सकता है। डीएम के इस आदेश से गड़बड़ी करने वाले एसएफसी के परिवहन अभिकर्ताओं में खलबली मच गई है। ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन और मानक के अनुरूप गाड़ियों का उपयोग नहीं किए जाने से राजस्व की भी क्षति हो रही है। यह भी पढ़ें- क्रय केंद्रों से गेहूं का तत्काल करें उठान: डीएम रेक पॉइंट से लेकर एसएफसी, एफसीआई, सीडब्लूसी के गो...