धनबाद, नवम्बर 18 -- झरिया । झरिया बाजार में मिलावटी मसाला, मिठाई बेचे जाने की शिकायत पर सोमवार को सेफ्टी फूड ऑफिसर (एसएफओ) राजा कुमार ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए । मसाला बनाने वाले, राशन दुकानदार, नमकीन बनाने वाले और बेचने वालों के साथ कुछ मिठाई दुकानों में भी दबिश दी गई। मसाला, नमकीन व मिठाई दुकानों से सैंपल लिया गया। कई दुकानों के स्टॉक की जानकारी ली। कहा कि इनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। मिलावट मिलने पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...