एसएफआई बनाएगा 2500 नए सदस्य
दरभंगा, मई 3 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर। आंबेडकर चौक, मोरो में रविवार को जिला सह संयोजक रौशन कुमार की अध्यक्षता व पर्यवेक्षक राज्य सचिव देवदत्त कुमार वर्मा की मौजूदगी में एसएफआई की बैठक हुई। इसमें जिला संयोजक हरिशंकर राम ने आगामी कार्यक्रमों की प्रस्ताव रखा। जिले में 2500 नए सदस्य बनाने, इकाई एवं अंचल सम्मेलन करने, आगामी छह और सात जून को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का निर्णय लिया गया। जुलाई में विवि में प्रदर्शन करने का भी निर्णय हुआ। मौके पर धीरज कुमार, विकास कुमार, लाला कुमार, सुजीत कुमार, आशीष कुमार, रमन कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.