मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्टूटेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने मंगलवार को शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल पर छात्र-युवा सभा का आयोजन किया। सभा में एनटीए भंग करो, नई शिक्षा नीति 2020 वापस लो, 70वीं बीपीएससी को रद्द करो और टीआरई 4 की अधिसूचना जारी करने के लिए नारेबाजी की गई। छात्रों ने बिहार के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।एसएफआई के जिला संयोजक आरिफ हुसैन ने कहा की दिल्ली, झारखंड होते हुए छात्रों की ये आवाज अब मुजफ्फरपुर भी पहुंच गई है। अबतक टीआरई 4 की अधिसूचना नहीं जारी की गई है। इंसाफ अधिकार मंच के राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर सीटों की बिक्री हुई है। इस मौके पर सोनू सुमन, ताहिर जाफरी, शाहनवाज हुसैन, सफीकुर रहमान, फहद जमा, मोहम्मद फारुख, विक्की,...