नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के विरोध में एसएफआई दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकाला। संगठन का दावा है कि मार्च में दिल्ली के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के हजारों छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने यौन हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम मजबूत करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Delhi News: आईपी कॉलेज पहुंचे उपराज्यपाल, छात्राओं से महिला सुरक्षा पर किया संवादयौन हिंसा के मामले एसएफआई के मुताबिक, सितंबर में अब तक यौन हिंसा और दुष्कर्म के करीब 13 मामले सामने आए हैं। इनमें एलएसआर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सदर बाजार में 11 वर्षीय बच्ची के साथ यौन हिंसा और दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में...