देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) उत्तराखंड राज्य समिति के 26 जुलाई को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास मार्च को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। सीटू ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर उठ रही आवाज को दबाना उचित नहीं है। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकार पूरे समाज के मुद्दे हैं। संगठन ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संबद्ध यूनियनों से विरोध प्रदर्शन और मार्च में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एसएफआई के 26 जुलाई के प्रदर्शन को सीटू का समर्थन यह भी पढ़ें- कांग्रेस का जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रद...