नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस निशाना बना रही है। संगठन ने कहा कि हालिया छात्र आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली एसएफआई की अखिल भारतीय संयुक्त सचिव आइशे घोष को मंगलवार को ए.के.जी. सेंटर से गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। एसएफआई ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बताया। हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस का अभी कोई बयान नहीं आया है। यह भी पढ़ें- आइशी घोष को गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिसएसएफआई का आरोप एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श एम. साजी और महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने जारी बयान में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार छात्र-युवा आंदोलन से ज...