कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए अवेयरनेस विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुमन, डॉ प्रीति सिंह, शरद तिलाराज और सत्य पाल सिंह ने किया। एसआई सत्यपाल ने साइबर क्राइम, इसकी रोकथाम और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बिना जानकारी वाले व्यक्ति से लेन-देन न करने की सलाह दी। उन्होंने राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी। डॉ. रचना निगम ने धन्यवाद दिया। एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.