एसएन कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया झंडा दिवस
पीलीभीत, जुलाई 24 -- पीलीभीत। एसएन इण्टर कॉलेज में झंडा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद, शिक्षक चमन खां एवं यासीन अहमद खां ने झंडा दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज में पाए जाने वाले विभिन्न रंगों के प्रतीकात्मक महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. टीएच खान, इशरत यार खां, लईक खां, इदरीस खां, तारिक मक़बूल, हनीफ खां सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- निजी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिवस यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया कॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.