कुशीनगर, जुलाई 29 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 23 जुलाई को नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में जारी कारण बताओ नोटिस पर तीन डॉक्टरों ने मंगलवार को अपना जवाब प्राचार्य कार्यालय में सौंप दिया। डॉक्टरों ने अपने स्पष्टीकरण के साथ घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चार स्टाफ नर्स और दो वार्ड ब्वॉय ने अब तक अपना जवाब नहीं दिया है। इस पर नाराजगी जताते हुए प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने उन्हें बुधवार तक अंतिम मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: एसएनसीयू हंगामा प्रकरण : तीन डॉक्टरों का जवाब मिला, स्टाफ नर्सों क...