हाथरस, मई 6 -- हाथरस। स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड बीते 26 अप्रैल को एक नवजात शिशु को भर्ती कराने के लिए एक आशा के परिजनों और स्टाफ में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते वहां काफी देर तक हंगामा हुआ था। आरोप है कि आशा के परिजनों ने स्टाफ से अभद्रता करते हुए रजिस्टर आदि कागज तक फाड़ दिए थे। अब इस मामले की जांच को लेकर सीएमओ द्वारा एसीएमओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी जल्द ही अपनी जांच शुरु कर देगी। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की आशा 26 अप्रैल को अपने परिवार की एक प्रसूता को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचीं थी। यह भी पढ़ें- प्रसव में लापरवाही के आरोपों की जांच करेगी कमेटी चिकित्सक और स्टाफ द्वारा सुरक्षित तरीके से डिली...