अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। मेडिकल कालेज में प्रभारी सीएमएस के द्वारा सिस्टर इंचार्ज का रोटेशन के आधार पर चयन करने के खिलाफ बाल रोग विभाग की तरफ से प्रिसिंपल को पत्र भेजा गया है। जिसमें एसएनसीयू में सिस्टर इंचार्ज का चयन विभागध्यक्ष व इसके नोडल की सहमति के बगैर करने की बात कही गयी है।सीएमएस डा. अरविंद सिंह के छुट्टी पर जाने के बाद प्रभारी सीएमएस बागीश मिश्रा ने सिस्टर इंचार्ज की रोटेशन के आधार ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया। एसएनसीयू में गम्भीर नवजात रहते है। इसलिए यहां स्टाफ को कुशल व प्रशिक्षित होना अतिआवश्यक है। बाल रोग विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि एसएनसीयू बाल रोग विभाग से सम्बंधित है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में जहां भी एसएनसीयू का संचालन होता है, वह बाल रोग विभाग के अधीन होता है। इस विभाग में कोई परिवर्तन कर...