पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में एक और नवजात की मौत होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी चार नवजातों की मौत का मामला चर्चा में रहा था। अभी उसमें जांच जारी हैं। अब एक और बच्चे की मौत ने सवाल खडे कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- मां की मौत के बाद नवजात संग धरना; आखिर कोटा में कैसे हो रही मौत और कब रुकेगा सिलसिला?नवजात की स्थिति पूरनपुर क्षेत्र की एक महिला का प्रसव शहर के एक निजी अस्पताल में नौ मई को हुआ था। बच्चे की हालत को देखते हुए उसी दिन नवजात को मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। वहां पर उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वार्ड की व्यवस्थाओं और नवजातों की देखभाल को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।...