पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में स्थित एसएनसीयू में भर्ती गंभीर नवजात बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण उपचार प्रदान कर रही है। यहां पिछले एक वर्ष में तीन हजार से अधिक बच्चों को उपचार किया गया। अत्यधिक गंभीर बच्चे होने की स्थिति में बच्चों को बाहर भी रेफर कर दिया जाता है। बच्चा विभाग के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश बताते हैं कि यहां प्रत्येक दिन किसी न किसी गंभीर बीमारी से बचाव में सुरक्षित उपचार के लिए नवजात बच्चे एसएनसीयू में भर्ती होते हैं। लगभग प्रत्येक दिन 8 से 10 बच्चे भर्ती होते हैं। इसी अनुपात में स्वस्थ्य हुए बच्चों को छूट्टी भी दे दी जाती है। ऐसे में लगभग प्रत्येक माह में तीन सौ की संख्या में बच्चे भर्ती और स्वस्थ्य होकर घर जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी पिछले एक वर्...