कुशीनगर, जनवरी 30 -- पडरौना, निज संवाददाता। जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू से नवजात बच्चा गायब होने के बाद अब सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवजात बच्चों के माता-पिता के लिए विजिटर पर्ची व्यवस्था लागू की गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किए जाने के अलावा सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे एसएनसीयू की निगरानी के लिए सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें चालू हालत में रखा गया है। ताकि हर आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू से 26 नवंबर को दिन में ही नवजात के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था। अस्पताल में नवजात बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सक्रियता की वजह से कुछ ही घंटों में नवजात को सकुशल बरामद क...